फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नौतपा नहीं तपा, चार साल बाद 40 डिग्री पार नहीं पहुंचा पारा

Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर इस बार नौतपा में कम तपी। नौतपा के नौ दिन में किसी भी दिन तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा सका। बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के क्षेत्र व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस दौरान गर्मी का असर कम रहा।
विज्ञापन

इस वर्ष 25 मई से नौतपा शुरू हुए थे। सोमवार को नौपता का अंतिम दिन था लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
प्रतिदिन आसमान में बादल छाए रहे और कभी बूंदा-बांदी तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। रात के समय तो मौसम पूरी तरह सामान्य रहा। इससे हवा में नमी (आर्द्रता) बढ़ी है। दोपहर के समय ही गर्मी व उमस का अहसास हुआ लेकिन नौतपा के दौरान पूर्व के वर्षों में जिस तरह की गर्मी पड़ती रही उस तरह अहसास इस वर्ष नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि जिस साल नौतपा नहीं तपता उस बार मानसून तो जल्दी आ जाता है लेकिन बारिश बेहतर नहीं होती।
इससे पहले वर्ष 2022 से वर्ष 2024 तक नौतपा में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा लेकिन वर्ष 2021 में नौतपा में इसी तरह का मौसम था और बारिश भी हुई थी। उस वर्ष मानसून सत्र के दौरान कम बारिश देखने को मिली थी। यही हाल वर्ष 2025 का नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें