फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नेशनल प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर ने परखी विकास कार्याें की हकीकत

Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 16 परिचय-आरआरसी सेंटर का निरीक्षण करते नेशनल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। केंद्र सरकार के नेशनल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ने शनिवार को ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत सिजहरी का दौरा किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए विकास कार्यों को देखा और स्थलीय सत्यापन किया। धरातल पर बेहतर काम मिलने पर उन्होंने इसकी प्रशंसा की। कहा कि अन्य प्रदेशों की ग्राम पंचायत को इस पंचायत से सीख लेनी चाहिए। जल्द ही देश के कई प्रदेशों के प्रधान यहां पर कराए गए कार्य देखने आएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के नेशनल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहम्मद तौकीर खान ब्लाक कबरई की ग्राम पंचायत सिजहरी पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान नरेश राजपूत व ग्राम पंचायत अधिकारी अनमोल वर्मा के साथ गांव में कराए गए विकास कार्यों को देखा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय, आरसी सेंटर, लाइब्रेरी, सीसी मार्ग समेत अन्य विकास कार्यों को बारीकी से परखा। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत की ओर से मछली पालन के लिए दिए गए चंदेल कॉलीन तालाब को देखा और मछली पालन से हो रही आमदनी के बारे में भी जानकारी हासिल की। ग्राम पंचायत की ओर से जो भी कार्य कराए गए हैं वह धरातल पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानों को इस पंचायत से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही देश के अलग-अलग प्रदेशों से प्रधानों का एक दल महोबा जिले में आएगा और सिजहरी गांव का दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें