फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा बोले- पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग पहचाने वोट की ताकत

Sun, 28 Nov 2021 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाहा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महोबा में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल में विकास नहीं कर पाई। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन कर जनता को घरों में बंद करके कानून बना दिए।
विज्ञापन


उन्होंने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को अपने वोट की ताकत पहचानने का आह्वान किया। रविवार को कस्बा कबरई के बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में कुशवाहा ने कहा कि बसपा अपने मूल उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना से भटक गई है।

यही वजह है कि उन्हें पार्टी बनाने की आवश्यकता हुई। उन्होंने सपा पर निशाना साधा। कहा कि घाटमपुर में एक दलित के साथ सपा के लोगों ने अत्याचार किया। अब धमकी दे रहे हैं कि तीन महीने बाद हमारी सरकार आएगी तो देख लेंगे। कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बुंदेलखंड का ही निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री विजय नारायण वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद, एमपी महासचिव पप्पू कोरी, प्रदेश महासचिव रवींद्र ओमरे, विजय बहादुर, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल कुशवाहा, सबा खान, रानी सिंह, मानवती कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मेहता, प्रेमवती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें