फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: छात्र वर्ग में नरेंद्र और छात्रा में रिया चैंपियन

Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र वर्ग में नरेंद्र कुमार और छात्रा वर्ग में रिया चैंपियन बनें। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कबड्डी में छाया व रिया की टीम ने बाजी मारी। खो-खो में शिवानी और आकांक्षा की टीम विजेता बनी। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय और शिक्षा अधिकारी झांसी, चित्रकूट व कानपुर मंडल प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि खेलकूद से छात्रों का संपूर्ण विकास होता है। इस मौके पर डॉ. संतोष पांडे, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. शक्ति सक्सेना, डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. सोवित गुप्ता, डॉ. राम बिहारी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें