फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 400 मीटर दौड़ में नैंसी व चंद्रशेखर ने मारी बाजी

Sat, 21 Mar 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 22 परिचय-बैडमिंटन में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिलास्तरीय जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स, बैटमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नैंसी व बालक वर्ग में चंद्रशेखर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी और एमएलसी प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने किया। वॉलीबॉल में काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला की टीम विजेता व महोबा स्टेडियम की टीम उपविजेता बनी। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में छवि राजपूत, 400 मीटर में नैंसी, 800 मीटर में नंदनी, 1,500 और 3,000 मीटर दौड़ में कल्पना ने बाजी मारी। 2000 मीटर दौड़ में नीलम प्रथम, तनु द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो में रचना पहले, नीलम दूसरे और करिश्मा तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में काजल प्रथम, नीलम द्वितीय व करिश्मा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में काजल ने बाजी मारी जबकि रचना को दूसरा स्थान मिला।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में युग, 200 मीटर में चंद्रप्रकाश, 400 और 800 मीटर में चंद्रशेखर, 1,500 मीटर में त्रिवेंद्र, 3000 मीटर में राजकुमार व दो हजार मीटर दौड़ में शिवकुमार पहले स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो शंकर, डिस्कस थ्रो में वीरेंद्र कुमार, लंबीकूद में लक्ष्मी प्रसाद और गोलाफेंक में वीरेंद्र ने बाजी मारी। बैटमिंटन बालक वर्ग डबल में भविक व एकलव्य पहले और बैटमिंटन बालिका वर्ग एकल में काव्या प्रथम रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, भाजपा नेता सुलभ सक्सेना व वरिष्ठ खिलाड़ी रवि तिवारी ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर महंत देवीचरण, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, समाजसेवी शरद तिवारी, मनु गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता, प्रशिक्षक रवि पटेल, शशिकांत गुप्ता, संजय सिंह यादव, कुणाल पाटकर आदि मौजूद रहे।

फोटो 21 एमएएचपी 22 परिचय-बैडमिंटन में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें