फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ए श्रेणी घोषित, बढ़ेगा बजट

Sat, 18 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद महोबा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महोबा।  नगर पालिका परिषद महोबा ए श्रेणी घोषित होने के बाद पालिका को अब ए श्रेणी का बजट मिलेगा। बजट बढ़ने से नगर में विकास कार्य अधिक होंगे और लोगों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को अब ए श्रेणी की सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र को अधिक योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। नगर पालिका का क्षेत्रफल भी बढ़ गया है। साथ ही नगर से जुड़े करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों की भूमि भी नगर क्षेत्र में आ जाने से उनकी कीमतें बढ़ गई है। यानी अब गांव की जमीन पर नगर पालिका परिषद द्वारा नाला और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम और जल संस्थान बिजली पानी और सड़क की सुविधाएं मुहैया कराएगा।
नगर पालिका को ए श्रेणी का दर्जा मिलने से पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों का एचआर और हाउस रेंट भी बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महोबा नगर पालिका को ए श्रेणी की नगर पालिका घोषित कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी का कहना है कि अब एरिया बढ़ जाने से नगर क्षेत्र में आने वाले ग्रामों का भी विकास होगा।
विज्ञापन


एक दर्जन गांवों की जमीन नगर क्षेत्र में आई
 बिलवई, छिकहरा, चांदो, चंदपुरा, किड़ारी, दिसरापुर, बीजानगर, शाहपहाड़ी, मामना, मुढ़ारा समेत करीब एक दर्जन गांवों की भूमि नगर क्षेत्र में आ गई हैं। गांव की इस भूमि में मकान बनाने वालों को नगर क्षेत्र की बिजली, पानी सड़क जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें