फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले मेधावियाेें के चेहरे

Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मौजूद छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगिताओं में बाजी मारने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन



महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी छात्र-छात्राआें को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें।

महाविद्यालय चरखारी के प्राचार्य डॉ. आनंद गोस्वामी ने बच्चों को कठिन परिश्रम कर अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. उमाशंकर नगायच, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, सुनीत कुमार वियोगी, उमेश उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


समारोह में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन रहे अनिल कुमार को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। साथ ही सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले और विभागीय परिषदों की प्रतियोगिताओं में बाजी मारने वाले छात्र-छात्राएं ज्योति, ज्योतिसा, पूजा त्रिवेदी, आरती, सुभद्रा, काजल राजपूत,

वंदना, शुभि, रश्मि यादव, क्रांति वर्मा, रेखा, रमाशंकर, शिवनारायण, गणेश, प्रार्थना, रविंद्र, कुलदीप, हरीकिशुन आदि को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीरापाल ने किया। इस मौके पर कालेज के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी, मधुवाला सरोजनी, शैलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें