फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर यूपी बार्डर में घुसे एमपी के बाशिंदे

Sat, 28 Mar 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह को सच मान मध्य प्रदेश सीमा में रहने वाले 50 से अधिक लोग यूपी बॉर्डर में घुस आए और सीमावर्ती पेट्रोल पंप पर लाइन लगा दी। हालात यह रहे कि हर उपभोक्ता के पास 20 व 50 लीटर क्षमता के जरीकेन, डिब्बे व गैलन मौजूद थे और सभी ने डीजल व पेट्रोल देने की मांग शुरू कर दी। पंपकर्मियों की सूचना पर श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची सभी को समझाकर शांत कराया गया और जरूरत के अनुसार डीजल दिलाकर सभी को वापस किया गया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर क्षेत्र का लुहेड़ी गांव मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित है और इसके बाद मध्य प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। यहां पर महोबा-नौगांव मार्ग पर पेट्रोल पंप संचालित होता है, जो यूपी में आता है। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे मध्य प्रदेश सीमा के गांव दोहनी, भदेसर आदि गांवों के 50 से अधिक लोग हाथों में भारी-भरकम गैलन, जरीकेन, डिब्बा लेकर लुहेड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और लाइन लगाकर डीजल व पेट्रोल देने की मांग करने लगे। इसमें अधिकांश किसान थे। किसान अपने ट्रैक्टर, नलकूप आदि के लिए डीजल चाहिए था। सभी लोगों ने बड़े-बड़े डिब्बे आगे कर डीजल देने के लिए कहा तो पंप कर्मचारियों ने जरूरत के अनुसार ही डीजल लेने की बात कही। इस पर कहासुनी होने लगी और हंगामा शुरू हो गया।
पेट्रोल पंप पर करीब एक घंटे तक अफवाह के कारण लोग डटे रहे। लोगों ने बताया कि लुहेड़ी पंप पर बृहस्पतिवार को ही टैंकर आया था। ऐसे में लोगों को जब पता चला कि यहां पर ईंधन आया है तो वह अधिक से अधिक ईंधन का जुगाड़ करने के लिए चक्कर में यहां आ गए थे। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि अफवाह के चलते लोग पेट्रोल पंप पहुंचे थे। जरूरत के हिसाब से उन्हें डीजल दिलाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें