फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Sat, 28 Mar 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 18 परिचय-डीजे की धुन पर बज रहे भ​क्तिगीतों पर ​​थिरकतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
महोबा। रामनवमी पर शहर में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते चलते रहे। जगह-जगह रामभक्तों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे की धुनों के बीच युवा और युवतियां जमकर थिरके।
विज्ञापन




नवीन गल्ला मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर करीब तीन बजे सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह ने हवन पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा परमानंद चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, पालीवाल मार्केट, आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा होते हुए डाक बंगला मैदान पहुंची। इस मौके पर समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, भागीरथ नगायच, निर्दोष दीक्षित, सुलभ सक्सेना, राहुल अग्रवाल, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, नीरज रावत, मयंक तिवारी, अन्नी सोनी, प्रशांत शुक्ला, विनोद पुरवार समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।



बेलाताल संवाद के अनुसार- शोभायात्रा में राम जानकी की झांकी व बुलडोजर पर सवार युवतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर मोहित रावत, सतीशचंद्र राजपूत, राजेश राजपूत, करन सिंह, अजयराज यादव, मैथिलीशरण अग्रवाल, बृजभूषण गुप्ता मौजूद रहे। श्रीनगर संवाद के अनुसार- कस्बे के राम जानकी मंदिर में चरणदासी सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अश्वनृत्य और डीजे की धुन पर युवा थिरकते चलते रहे। भगवान हनुमान व कालीमाता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर अमित दीक्षित, वीरेंद्र मिश्रा, प्राण सिंह यादव, अखिलेश वर्मा, अनूप सोनी, आशीष मिश्रा, शिवम तिवारी, हिमांशु सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खरेला संवाद के अनुसार- नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा में झांकियां और बुंदेली कलाकार गीत गाते चलते रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रताप शुक्ला, उमेश गुप्ता, आर्यन सचान, इशान सिंह, संदीप सिंह, शरद पचौरी आदि मौजूद रहे। पनवाड़ी संवाद के अनुसार-कस्बे के रामजानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। जगह-जगह रामभक्तों ने स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश अनुरागी, नीरज मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा, दीपक दुबे, राजू मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, तेज कुमार, अमन शर्मा आदि शामिल रहे।
अजनर संवाद के अनुसार सिद्धबाबा आश्रम से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी ने सभी का मन मोहा। कबरई संवाद के अनुसार मरहठी हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर मथुरा के महंत भैया महाराज, अनंतराम शुक्ला, चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रभात पाठक, सुनील गुप्ता, विष्णु नारायण शुक्ला, सुखलाल सिंह, विपिन गुरुदेव, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुशवाहा मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार गुमान बिहारी मंदिर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली। अश्वनृत्य, बैंडबाजों के साथ झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सतीश श्रीवास्तव, युवराज सेंगर, रामपाल कुशवाहा, कुलदीप भटनागर, पालिका अमरजीत सिंह, करन राजपूत मौजूद रहे।

फोटो 27 एमएएचपी 18 परिचय-डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिगीतों पर थिरकतीं युवतियां। संवाद

फोटो 27 एमएएचपी 18 परिचय-डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिगीतों पर थिरकतीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें