फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के ग्राहकों की आमद से बाजारों में बढ़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण अधिक होने के चलते वहां की सरकार ने प्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति होम डिलीवरी से कराई जा रही है। ऐसे में जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के लोग खरीदारी के लिए महोबा का सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि एमपी के ग्राहकों की आमद होने से बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। सहालग का समय होने के चलते बंदी के बाद भी दुकानदार दुकान खोलकर बिक्री कर रहे हैं। बाजार में पुलिस की सख्ती न होने से कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा से मध्यप्रदेेश के जनपद छतरपुर के एक सैकड़ा से अधिक गांव जुड़े हैं। इस समय सहालग का सीजन चल रहा है। शादी समारोह में जरूरत का सामान न मिलने के चलते एमपी के लोग यूपी के महोबा जिले में आ रहे हैं। जिले में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान फल, सब्जी, दूध व किराना दुकानें खोलने की छूट दी गई है लेकिन दुकानदार शासन-प्रशासन की गाइडलाइन को दरकिनार कर मुख्य बाजार में सभी प्रकार की दुकानें खोल रहे हैं। कपड़ा व बर्तन दुकानदार मौके का फायदा उठाकर दोगुने दामों में सामान बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
शनिवार को मुख्य बाजार में भारी भीड़ जुटी। बंदी के बाद भी कपड़ा, बर्तन व अन्य दुकानें खुली रहीं। जहां लोग परिवार सहित खरीदारी करते नजर आए। अधिकांश लोग बिना मास्क के ही बाजार पहुंचे। भीड़ अधिक होने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो सका। किराना दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों के खड़े होने के लिए न तो दो गज दूरी पर गोले बनाए गए और न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। एमपी के ग्राहकों की आमद होने से जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें