फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेविका ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को लेकर सहयोगी सेवा संस्थान ने लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा है। इस दौरान गांव-गांव में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने शहर के मलकपुरा स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए। इस दौरान वृद्घाश्रम की प्रबंधक मनीषा देवी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसी तरह एंटी रोमियो टीम प्रभारी रचना सिंह ने शहर का भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत करते हुए जरूरतमंदों को मास्क बांटे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें