फोटो 27 एमएएचपी 03 परिचय-पुन्नियां गांव में धू-धूकर जलती ई-स्कूटी। संवाद
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पुन्नियां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह चलती ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने ई-स्कूटी छोड़कर किसी तरह जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ई-स्कूटी जल चुकी थी।
पुन्नियां गांव निवासी भजनलाल कुशवाहा सुबह ई-स्कूटी लेकर खरेला बाजार गए थे। खाद्यान्न खरीदकर घर लौटते समय गांव में घुसते ही ई-स्कूटी में आ लग गई। देखते ही देखते ई-स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। चालक ने किसी तरह जान बचाई। आग की लपटें आसपास स्थित कच्चे मकानों तक पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। शॉर्ट-सर्किट होने से ई-स्कूटी में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।