फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे किनारे सूख रही उड़द की फसल में फिसली बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पनवाड़ी बाईपास के पास बुधवार देर रात सड़क किनारे सूख रही उड़द की फसल में तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि देवर व ससुर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। वहीं हादसे के बाद किसानों ने फसल को समेटकर और किनारे कर लिया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के उमरई गांव निवासी महेंद्र राजपूत (37) रात को बाइक से भाभी ममता (40) व पिता मदन (65) के साथ किसी काम से चरखारी जा रहा था। इसी दाैरान हाईवे पर पनवाड़ी बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे फैली उड़द की फसल में बाइक फिसल गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना से पति बृजेंद्र और बेटी प्रतीक्षा व बेटा प्रिंस बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क पर फैली उड़द की फसल किसकी थी यह पता लगाने के साथ घटना की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसों में युवती समेत 10 घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत दस लोग घायल हो गए। थाना महोबकंठ के मड़वारी गांव निवासी राकेश (40) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। इसी तरह बजरंग चौक निवासी रामसेवक, सुभाषनगर निवासी रणधीर, कुलपहाड़ निवासी राममिलन, करहराकलां निवासी राम सिंह, मुड़हरा निवासी गंगादेवी, मुख्यालय निवासी गोकुल, अरविंद, कैमाहा निवासी पूजा (18) व शाहपहाड़ी निवासी रामप्यारी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से रामसेवक और रणधीर को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें