फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बेटी की शादी का कार्ड ओरछा धाम चढ़ाने जा रही मां की मौत

विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 13 परिचय-ऊषा सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। बेटी की शादी का कार्ड लेकर ओरछा धाम जा रही मां की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मां ई-रिक्शा से उतरकर पटरी पार कर रही थी तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलने पर वहां मौजूद बेटा बदहवास हो गया और घर में सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी धीरेंद्र सिंह किसान है। घर में उनकी पत्नी ऊषा सिंह (42), बेटी सपना, बेटा मानवेंद्र व नागेंद्र हैं। घर में बेटी सपना की शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसकी शादी 28 अप्रैल को होनी है। बृहस्पतिवार की दोपहर ऊषा सिंह अपने छोटे बेटे नागेंद्र के साथ बेटी की शादी का कार्ड लेकर ओरछा धाम चढ़ाने के लिए घर से निकली। दोनों ई-रिक्शा पर बैठकर कबरई स्टेशन जा रहे थे। कस्बे के नजदीक झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। बेटा नागेंद्र ने बताया कि अंडरपास में ई-रिक्शा चालक ने कुछ सवारियां उतार दी थीं। इससे उसकी मां ट्रैक पार करने लगीं। तभी हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पटरी पार करते समय यह हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि अंडरपास में ढलान होने के चलते रिक्शा चालक सवारियों को पटरी के पास उतार देते हैं और एक-दो यात्री को बैठाकर ही निकलते है। पटरी पार होने के बाद सवारियों को वह फिर से बैठाकर ले जाते हैं। इसी के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें