फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कालरात्रि की आराधना को देवी मंदिरों में उमड़े भक्त

Tue, 16 Oct 2018 10:12 PM IST
महोबा
विज्ञापन
मां कालरात्रि की आराधना को देवी मंदिरों में उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। नवरात्र पर्व को लेकर भक्त मां की आराधना में डूबे है। मंगलवार को देवी मंदिरों में मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। देवी मंदिरों में मां के स्वरूपों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहे है। वहीं पूजा पंडालों में देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। घर-घर में कन्याभोज के आयोजन संपन्न कराए जा रहे है।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका मंदिर, कालका माता, सिंहवाहिनी सहित सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की विधि विधान से पूजा आराधना की। मान्यता है कि मां कालरात्रि की सच्चे मन से आराधना करने पर जीवन में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। साथ ही जीवन में कठिन संघर्षों में भी धैर्य, आशा व विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए देर शाम तक भक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में नौ दिवसीय मेले का आयोजन चल रहा है। मां के दरबार में माथा टेकने के बाद भक्त मेले का आनंद उठा रहे है। पूजा पंडालों में सुबह शाम होने वाली आरती में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को नवरात्र की अष्ठमी पर भक्त देवी मंदिरों खीर अठवाई चढ़ाकर मां की आराधना करेंगे। चरखारी के प्राचीन मां मदारन देवी मंदिर में दूर दराज के गांवों से भक्त मां के दर्शन को जुट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें