फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सबसे गर्म रहा सोमवार, तापमान 44 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। आसमान से बरस रही आग के बीच लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सात बजे से ही सूरज की तीखी किरणों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया। 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान हो उठे। इस दौरान लू चलने के कारण लोग गमछा, तौलिया आदि बांधने के बाद ही घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में वृद्धि हुई है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें