फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शराब पीने से मना करने पर पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शराब पीने से मना करने से नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना कबरई के महेबा गांव निवासी राजू अनुरागी (45) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शराब का लती होने के चलते आए दिन उसका पति विमला से विवाद होता था। तीन पुत्र व पांच पुत्रियां भी राजू के शराब पीने की आदत से परेशान रहते थे। रविवार की शाम राजू एक बार फिर नशे की हालत में घर पहुंच गया। जिससे पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद वह कमरे में चला गया। देर रात राजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब देर तक राजू के कमरे से बाहर निकलने पर परिजनों को आंशका हुई। तब उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच बारीकी से जांच की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें