एलएलबी की परीक्षा के दौरान जांच करते केंद्राध्यक्ष
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के साईं कॉलेज ऑफ लॉ की तीसरे (विषम) सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को पहली पाली में एलएलबी के एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ प्रश्न पत्र के दौरान केंद्राध्यक्ष प्रो. सुशील बाबू ने एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया।
नकल पकड़ते ही परीक्षार्थी पर्ची को निगल गया। केंद्राध्यक्ष ने छात्र की कॉपी सीजकर विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी है। पहली पाली में पंजीकृत 112 परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित हुए। केंद्राध्यक्ष ने परीक्षार्थी की इस हरकत को अनुशासनहीनता मानते हुए कॉपी सीज की गई है। उन्होंने बताया कि यह पहला नकलची पकड़ा गया है।