फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबूरा की धुन पर ख्याल सुना मन मोहा

Fri, 13 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली  के दूसरे दिन मौन पूजा के दौरान देव स्थलों में ख्याल और भजन कार्यक्रम से मेला गुलजार रहे। दिवारी नृत्य और बुंदेली लोक गायन का भी ग्रामीणों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन


 
ज्योति पर्व के दूसरे दिन गुरूवार को मौन पूजा  पर कस्बा क्षेत्र के कई मौजा में स्थित देव स्थलों पर मेला लगा। खरेला के बंटेलाल की बगिया खेरवा और बसौठ में माननाथ बाबा स्थल पर मौन साधकों की मेले में भीड़ रही। वहीं महिलाओं और बच्चों ने मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लिया।


खरेला के सिद्धु मिश्रा की बगिया में स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बुंदेली लोक कला कलाकारों प्रहलाद प्रजापति, बहादुर अहिरवार ने ख्याल, ठुमरी और भजन वैदिक कथानकों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।  तंबूरा और ढोलक पर थाप पर ख्याल की प्रस्तुति के बीच नृत्य को जमकर सराहा गया।
विज्ञापन



सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत भजन हो गई बिना गौर की गईया, मारे मारे फिरत है गईया, पानी अब बरसत नहिया गाय फिरे मारी मारी  सुनाकर गायक ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में रीति रिवाज, संस्कार और त्योहार के महत्व के साथ साथ वृदावन धाम की कथा का भी वर्णन लोक कलाकारों ने सुनाकर  कला की छाप छोड़ी।



इस मौके पर मेला आयोजक सिद्धु मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्ध गोपाल अहिरवार, राजेंद्र द्विवेदी मौने महराज, जयसिंह, जगदीश कुशवाहा, जगदेव, मोती लाल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में श्रोता और भक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें