फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नए परीक्षा पैटर्न की तैयारी में मददगार बन रहे माॅडल प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्र-छात्राओं को नए परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और प्रश्नों के प्रारूप से रूबरू कराने के लिए बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं व 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। नए परीक्षा पैटर्न की तैयारी में मॉडल प्रश्न पत्र विद्यार्थियों के मददगार बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब इन मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर परीक्षार्थियों ने विशेष अभ्यास कराना शुरू कर दिया है। इनसे छात्र-छात्राओं को यह समझने में आसानी हो रही है कि प्रश्नपत्र में अति लघु, लघु, दीर्घ उत्तरीय और बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या कितनी होगी। साथ ही किस अध्याय से कितने अंक के सवाल पूछे जाएंगे। डीआईओएस प्रेमचंद ने बताया कि मॉडल पेपर को केवल देखने के बजाय उसे हल करने की रणनीति अपनानी चाहिए।

तैयारी का सही तरीका
-समय सीमा में हल करें: मॉडल पेपर को तीन घंटे 15 मिनट की निर्धारित समय सीमा में घर पर घड़ी रखकर हल करें, ताकि मुख्य परीक्षा में समय प्रबंधन की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओएमआर भरने का अभ्यास: 10वीं के छात्र ओएमआर शीट पर गोले भरने की नियमित प्रैक्टिस करें। एक भी गलत गोला भरने या कटिंग करने पर अंक कट जाते हैं।
-कमजोर विषयों की पहचान: मॉडल पेपर हल करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान करें और देखें कि किस चैप्टर के फॉर्मूले या व्याकरण में त्रुटि हो रही है।
-स्टेप मार्किंग पर ध्यान: गणित, विज्ञान जैसे विषयों में हर चरण के अंक निर्धारित होते हैं, इसलिए शॉर्टकट के बजाय सही विधि से उत्तर लिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें