फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मवेशी चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने रोकने पर तीन लोगों को चाकू मारा

Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के घण्डुआ गांव में चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने परिजनों के जागने पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक बदमाश को पीछा कर पकड़ लिया। बदमाश मकान से छह बकरियां व पांच हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

घण्डुआ गांव निवासी जगदीश यादव शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद बरामदे पर लेट गया। लोडर से तीन बदमाश आए और बकरियों को ले जाने लगे। आहट पाकर परिजनों की नींद खुलकर ललकारने पर बदमाशों ने फायर किया। परिजनों के दौड़ने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से जगदीश, उसका बड़ा भाई इंद्रजीत व भतीजा विष्णु घायल हो गए। तब बदमाश लोडर वाहन में छह बकरियां लाद ले गए।
शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। भागते समय एक बदमाश गिर गया। तब ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश दहशत फैलाने की गरज से हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग करने की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें