फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सरकारी राशन विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Feb 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के पुरा गांव में सरकारी राशन विक्रेता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पुरा गांव निवासी धीरेंद्र यादव (45) वर्तमान में सरकारी राशन विक्रेता था। शनिवार की सुबह कार्डधारकों को राशन वितरण करने के बाद वह दोपहर के समय घर चला गया। उस समय परिजन खेतों पर काम करने गए थे। तभी धीरेंंद्र ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। शाम को जब परिजन घर लौटे तो युवक फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। मृतक की पत्नी कल्पना ने बताया कि पति मानसिक रूप से परेशान रहते थे। जिनका उपचार ग्वालियर में चल रहा था। आराम न मिलने से वह परेशान रहते थे। घटना से बेटी प्रांजलि, प्राची व बेटे साहिल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें