फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मिरेकल फोर्स और सिंह इंडस्ट्रीज ने जीते मुकाबले

Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ रोड में चल रहे मां माया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मिरेकल फोर्स और सिंह इंडस्ट्रीज की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। रविवार को यहां पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

मां माया कप टूर्नामेंट के आयोजक रिपुदमन सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को टूर्नामेंट में पहला मुकाबला मिरेकल फोर्स और महाकाल वाॅरियर्स के बीच खेला गया। सात-सात ओवर के निर्धारित मुकाबले में महाकाल वाॅरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिरेकल फोर्स की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की। मिरेकल फोर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमरान खान को दो विकेट लेने और 25 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच सिंह इंडस्ट्रीज और सरकार टाइटन के बीच हुआ। इसमें सरकार टाइटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंह इंडस्ट्रीज की टीम के बल्लेबाज साहिल सिद्दीकी ने शतक मारकर छह विकेट से जीत दिला दी। इस पर साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को यहां पर पहला सेमीफाइनल मुकाबला मिरेकल फोर्स और एडीएम स्ट्राइकर्स के बीच होगा तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल महाकाल वाॅरियर्स और राइजिंग स्टार खरेला के बीच होगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
शनिवार को हुए मुकाबलों के दौरान ऋतुराज सिंह, रामजी गुप्ता, पूरन सिंह, दीपेंद्र सिंह, जगभान सिंह, सिद्धार्थ पटैरिया, नीरज वर्मा, नाजिश, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें