फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील न मिलने से बच्चों ने किया हंगामा

Thu, 16 Jul 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड पनवाड़ी के तमाम गांवों में मिड-डे मील नहीं बन रहा है। ग्राम चुरारी के  प्राथमिक विद्यालय में पंद्रह दिन से मिड-डे मील न मिलने से छात्र-छात्राएं विरोध पर उतर आए। गुरुवार को बच्चों ने हो-हल्ला करते हुए मिड डे मील बनवाए जाने की मांग की। प्रधानाचार्य के अवकाश पर होने पर शिक्षामित्र बच्चों को संभाल नहीं सके । घटना एबीएसए के आश्वासन बाद बच्चों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम चुरारी प्राथमिक विद्यालय में पंद्रह दिन से मिड डे मील न मिलने गुरुवार को बच्चों ने शोर- शराबा शुरू कर दिया और हाथ में कटोरी प्लेटे लेकर प्रदर्शन करने लगे। जिससे बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गये। बच्चों का कहना था कि प्रधानाध्यापक पंद्रह दिन से मिड डे मील नहीं बन रहा है। बच्चों के हंगामा को देखते हुए शिक्षामित्र बच्चों को नहीं संभाल सके। शिक्षामित्रों ने बताया कि गांव के लोगों से प्रधानाचार्य से विवाद होने के कारण मिड डे मील बनवाना बंद करा दिया है। जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई है। प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण कई समाज सेवी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी पनवाड़ी संतोष कुमार ने मिड डे मील जल्द बनवाए जाने का आश्वासन देकर बच्चों को शांत कराया। मिड डे मील न मिलने से बच्चों के विरोध से गुरुवार को पठन-पाठन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें