महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने पर 16 अप्रैल को अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए आंबेडकर पार्क में हवन पूजन की रूपरेखा बनाई गई।
इस दौरान महामंत्री बीके तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अरविंद खरे, मंत्री महेंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री जगदीश कुमार, लघुचंद्र नारायण अरजरिया, सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे।