फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में कल से एप के माध्यम से होगी वाहनों की फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में बिना वाहन लाए अब दलालों के माध्यम से वाहन स्वामी फिटनेस नहीं करा सकेंगे। 24 मार्च से एप के माध्यम से वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र बनेगा। संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए वाहनों को कार्यालय ले जाने के साथ सभी जरूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। बिना वाहन को देखे वाहनों की फिटनेस जारी करने के बाद बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने यह एप तैयार कराया है। इसमें वाहन की पूरी डिटेल और उसकी फोटो अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एप की खास बात यह है कि परिवहन विभाग के कार्यालय से पांच सौ मीटर के दायरे में काम करेगा। उसके आगे जाने पर काम नहीं करेगा। इस समय जिले में करीब 1.5 लाख वाहन पंजीकृत हैं। 24 मार्च से जिले में वाहनों की फिटनेस एप के माध्यम से होगी।
एप में वाहन की फोटो व डिटेल हमारे मोबाइल से ही अपडेट होगी। फिटनेस के दौरान वाहन के खड़े होने की दिशा और देशांतर व अक्षांतर भी अंकित किया जाएगा। इससे पता लग सकेगा कि वाहन को किस स्थान पर खड़ा करके फिटनेस किया गया है। एप से फिटनेस की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें