फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक वितरण में गड़बड़ी मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 27 Apr 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने चेक वितरण में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन में जमीनी पड़ताल कर शतप्रतिशत चेक वितरण करने के निर्देश दिए है। साथ ही काम में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों के विरुद्ध उप जिलाधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी सोमवार को लोहिया ग्राम बसौठ में चेक वितरण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उप जिलाधिकारी नन्हकू के साथ पहुंचे डीएम ने किसानों की समस्याएं भी सुनी। कृषक कमला और गुलाबरानी ने बताया कि खेत में गेहूं की फसल बोई थी लेकिन लेखपाल ने अन्य फसल दर्शाकर निर्धारित राशि से कम की चेक बनाई है। जिस पर लेखपाल द्वारा मौके पर पड़ताल में कोताही की पुष्टि हुई। इसके अलावा भगवानदास ने बताया कि सवा दो बीघा सिंचित फसल की 1889 रुपये की चेक बनाई गई है जबकि पौने दो बीघा फसल पर 3700 रुपये की चेक बनाई गई है। इस कोताही पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम से मौके पर पड़ताल करके असिंचित भूमि पर  चार हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और सिंचित भूमि पर नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से चेक वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि बडे़ काश्तकाराें को दो हेक्टेयर तक दी जाने वाली धनराशि की चेक बनाने के बाद एक हेक्टेयर की धनराशि खाते में डाल दी जाए। इस मौके पर एक दर्जन किसानाें ने लेखपाल द्वारा की कोताही की शिकायत की। जिस पर डीएम ने लेखपाल को तीन दिन के अंदर पुन: खेताें में जाकर फसल की पड़ताल करने के निर्देश दिए। डीएम ने किसानाें को समय पर चेक वितरण न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए लेखपाल के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश एसडीएम को दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामदास गुप्ता, रघुनंदन तिवारी, लोकनाथ सहित तमाम किसान मौजूद रहे।


चेक वितरण में भेदभाव पर जताई नाराजगी
कुलपहाड़ (महोबा)। लोकतंत्र रक्षक सेनानी परिषद की बैठक कस्बे में लोकतंत्र सेनानी जगदीश प्रसाद पांचाल के आवास पर सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में किसानाें को राहत राशि वितरण में हो रहे भेदभाव पर लोकतंत्र सेनानियाें ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानी परिषद के अध्यक्ष भगवानदास बसेंड़िया ने कहा कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने के बाद किसानाें को दी जा रही राहत राशि की चेकाें में भेदभाव किया जा रहा है। बैठक में जगदीश प्रसाद पांचाल, मदन गोपाल अग्रवाल, कृष्णकुमार अग्रवाल, प्रेमनारायण चौबे, श्यामबाबू, रघुराज सिंह, ओमप्रकाश नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें