फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुरुष में मेरठ तो महिला में अलीगढ़ बना कबड्डी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के टोलापांतर गांव में आयोजित अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। पुरुष वर्ग में मेरठ तो महिला वर्ग में अलीगढ़ की टीम विजेता बनीं। प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।

अंतिम दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली और बुलंदशहर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। बुलंदशहर की टीम शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रही। अंत में चार अंकों से बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। वहीं मेरठ व वाराणसी के बीच हुए मुकाबले में मेरठ की टीम ने 21 अंकों से जीत दर्ज की। महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल आरएस अकादमी और बलिया की टीम के बीच हुआ। इसमें आरएस अकादमी 15 अंकों के साथ विजेता बनी।
विज्ञापन




दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी व अलीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें अलीगढ़ की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 अंकों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। इसके बाद फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में मेरठ की टीम ने चार अंकों से बुलंदशहर को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में अलीगढ़ की टीम ने 11 अंकों से आरएस अकादमी को हराकर कबड्डी ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राॅफी सौंपकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्रदीप्रसाद सेन, जयराम सेन, प्रदीप राजपूत, सुभाष भास्कर, हरिशंकर यादव, नरेंद्र यादव, प्रीतम सिंह, योगेंद्र पाल, देवीचरण यादव, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें