फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे बाजार, सड़कों पर दिखा सन्नाटा, घरों में कैद रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन के आदेश पर तीन दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन का असर पहले ही दिन शनिवार को देखने को मिला। सुबह से ही बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा रहा। जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए। बंदी का असर ऐसा रहा कि चायपान की दुकानें भी नहीं खुली। अब लग रहा है कि लोगों में कोरोना का खौफ है। वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई। बेवजह सड़कों पर निकले युवाओं को पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर वापस घर भेजा।
विज्ञापन

शासन की ओर से शनिवार, रविवार व सोमवार को लॉकडाउन लगाया गया है जबकि मंगलवार को शहर में साप्ताहिक बंदी होने के चलते लगातार चार दिन बाजार बंद रहेंगे। वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार की रात आठ बजे से ही सख्ती शुरू कर दी। पूरे दिन सड़कों पर सायरन बजते रहे। शहर के मुख्य बाजार, सराफा बाजार, तमराई बाजार समेत अन्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। हालांकि मेडिकल स्टोरों व प्राईवेट क्लीनिकों में लोगों की भीड़ दिखीं।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार लॉकडाउन का असर बाजार ही नहीं बस्ती व ग्रामीण क्षेंत्रों में भी दिखाई दिया। बाजार पूरी तरह बंद रहे। स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, बड़ौदा बैंक व आर्यावर्त बैंक खुले रहे लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। एक भी दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन

---
17 आटो व तीन क्रूजर सीज
वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की नजर टेढ़ी हो गई है। यातायात प्रभारी अरविंद्र मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ शहर के रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, ऊदल चौक व परमानंद तिराहे में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 17 आटो और तीन क्रूजर वाहनों को सीज करते हुए बजरिया चौकी में खड़ा कराया गया है।
----
पुलिस ने दिखाई सख्ती
शासन के आदेश पर शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए अपर एसपी आरके गौतम ने कोतवाली पुलिस के साथ शहर की प्रमुख सड़कों में लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरुक करने की अपील की। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ लोगों के चालान कर 2,400 रुपये शमन-शुल्क वसूला गया। जबकि 14 वाहनों के ई-चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें