ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लेती पुलिस
- फोटो : MAHOBA
महोबा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों का चालान किया गया। वहीं सोशल मीडिया पर गलत व भड़काऊ पोस्ट डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस पैदल गश्त कर लोगों को कोरोना और लॉकडाउन के प्रति जागरूक कर रही है। गश्त के दौरान पुलिस ने लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया।
पुलिस ने 35 वाहनों का चालान कर 8,600 रुपये शमन शुल्क वसूला। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने व साफ-सफाई को कहा गया। एसपी ने सभी थानों को लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए हैं।