फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिविर में 15 सेवानिवृत व सेवारत कर्मियों के बने मेडिकल कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 03 परिचय-शिविर में कर्मियों के मेडिकल कार्ड बनाते रेलवे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। मंडल झांसी के रेलवे स्टेशन महोबा पर बुधवार को मेडिकल कार्ड बनाने का शिविर लगा। इसमें सेवानिवृत्त और सेवारत 15 कर्मचारियों के कार्ड बनाए गए। शिविर का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश शर्मा के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

शिविर में 15 सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारी शिविर में पहुंचे जिनके मेडिकल कार्ड नहीं बने थे या संशोधन की जरूरत थी, उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया गया। आवश्यक संशोधन करते हुए उनके कार्ड बनवाए गए। कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनोज अग्रवाल ने बताया कि रेल प्रशासन ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित करता है। इन शिविरों से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। इस मौके पर डॉ. देवराज, कार्यालय अधीक्षक पंकज मौर्य, स्टेशन अधीक्षक फिरोज खान, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक रहूफ महमूद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें