फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक माह से मांस मंडी बंद

Thu, 20 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
बंद पड़ी मांस मंडी में दुकानें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एक माह से मांस मंडी की दुकानें बंद रहने से मुर्गा कारोबारियों के परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। लाइसेंस धारकों के लिए भी आजतक जिला प्रशासन दुकानों का इंतजाम नहीं कर सका है। इससे मांस कारोबार पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन



योगी सरकार के गठन होने के बाद से शहर में चल रही मुर्गा और बकरों की दुकानें बंद करा दी गई। इससे जुड़े करीब सौ परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और कारोबारियों के बीच कई बार वार्ता होने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ।

मुर्गा बकरा कारोबार ठप होने से मुस्लिम समुदाय के लोगाें की चल रही शादी की सहालग में भी मुर्गा बकरा न मिलने से भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उधर जिलाधिकारी का कहना है कि मांस कारोबारियों को शहर से बाहर मांस मंडी लगाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें