फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है बुंदेलखंड-राज्यमंत्री

Wed, 19 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते ग्राम्य विकास राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के ग्राम विकास, समग्र ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वाथ्य राज्यमंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी का युग है। यह सत्ता परिवर्तन नही बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। बुंदेलखंड सीएम की प्राथमिकता में है। इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहला दौरा बुंदेलखंड के झांसी में कर रहे है।
विज्ञापन



राज्यमंत्री बुधवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल और सिंचाई की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशासन के पास समुचित संसाधन है। किसी को भी दिक्कत नही होने दी जाएगी।

पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री झांसी में चित्रकूट और झांसी मंडल की समीक्षा बैठक में बिन्दुवार समीक्षा करेंगे और यहां के लिए ठोस योजनाएं बनाई जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार ने 20 महत्वपूर्ण फैसले लिए है। जिसमें कर्जमाफी, विद्युत अधिभार छूट, शिक्षा, चिकित्सा जैसे कई विभागों की व्यवस्था सुधारने के निर्णय शामिल है। उन्होंने अफसरों से जमीनी स्तर पर पेयजल योजनाएं बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, महामंत्री संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें