झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम नहदौरा के पास अल्टो कार और ट्रक की भिड़ंत हो जाने से कार खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया।
कस्बे के जवाहर नगर निवासी रंजीत सिंह पुत्र जय सिंह मोटर वाईंडिंग का काम करता हैं। उसकी पत्नी आंगनबाड़ी सुकौरा मे कार्यरत हैं। शनिवार को अल्टो कार से अपनी पत्नी को लेने ग्राम सुकौरा जा रहा था तभी ग्राम नहदौरा के पास ट्रक ने मारुति कार को तेज गति से ओवरटेक किया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और मारुति को टक्कर मार दी, जिससे मारुति सड़क किनारे दस फिट गहरी खाई में जा गिरी। मारुति में सवार रंजीत और उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मारुति बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई।