फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विवाहिता को निकाला घर से, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने व घर से निकालने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पनवाड़ी के मसूदपुरा निवासी नेहा ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी 17 अप्रैल 2024 को चरखारी के काकुन गांव निवासी आकाश सिंह से हुई थी।
विज्ञापन

नेहा ने आरोप लगाया कि दूसरी विदा में ससुराल पहुंचने पर पति आकाश, जेठ विजय, ससुर भगवानदास व सास उर्मिला ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अप्रैल 2026 में उसे गर्भवती अवस्था में जेवरात छीनकर पनवाड़ी बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। जून 2026 में ससुरालजन गांव आए और बाइक न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें