फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जी की 96वीं जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान ब्लड बैंक में आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के एक गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि ममता यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह, नीतू श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, प्रभात पाठक, गोपालदत्त पांडेय, शांतनु तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कलमेश सक्सेना ने कहा कि अटल जी ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, बंटी गुप्ता, अशोक महाराज, मिंटू राजा, महेंद्र गुरुदेव, योगेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय बौद्ध संघ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ के प्रधानाचार्य जय प्रकाश अनुरागी को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2019 को अटल स्मृति सम्मान दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आत्म प्रकाश वर्मा, उप प्रबंधक आशीष खरे ने उन्हें बधाई दी। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार अजनर मंडल कार्यालय में अटलजी की जयंती मनाई गई। इसमें मंडल अध्यक्ष सुरेद्र राजपूत ने कहा कि अटल जी पार्टी के महान मार्ग दर्शक रहे। इस मौके पर मुकेश त्रिपाठी, गोपी राजपूत, इंद्रपाल राजपूत, संदीप, सुरेेश पाठक आदि मौजूद रहे। कनकुआ प्रतिनिधि के अनुसार पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा, अध्यापक महेंद्र अनुरागी, चंद्रशेखर दीक्षित, वीरेंद्र कुमार, गनेश प्रसाद, अंकित राजपूत, छात्रा वर्षा पटेल, प्रियंका राजपूत, लोकेंद्र अहिरवार समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें