महोबा। जिले में सिक्ख समुदाय ने वैशाखी त्योहार को सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाया। लॉकडाउन के चलते गुरुद्वारा में भीड़ से बचाव करते हुए घर पर वैशाखी पर्व मनाया। जहां पर परिवार के सबद कीर्तन किया और परंपरागत तरीके से त्योहार मनाया।
अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू सरदार ने बताया कि आज के दिन गुरु गोविंद सिंह ने पांच सिंह सजाए थे। जिन्हें अमृत पान कराके सिंह सजाया गया। फिर उन्हीं पांच प्यारों से स्वयं अमृत पान किया। बताया कि हर साल वैशाखी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
लॉकडाउन के कारण इस साल देेश सिक्ख परिवार ने अपने-अपने घर में रहकर पाठ किया। इस मौके पर सिक्ख समुदाय के लोग मौजूद रहे। संवाद