फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हरियाणा की मल्लू ने संतोषी को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों के बीच हुईं कुश्तियां
विज्ञापन

-विजेता पहलवानोंं को शील्ड व नकद देकर किया पुरस्कृत
फोटो 13 एमएएचपी 01 परिचय-दंगल में दमखम दिखातीं महिला पहलवान मल्लू व संतोषी। संवाद
फोटो 13 एमएएचपी 02 परिचय-दंगल में दांव-पेच दिखाते पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के सिजहरी गांव में स्व. जगत सिंह की स्मृति में आयोजित विशाल दंगल में पहलवानों ने दावपेच दिखाए। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहीं। हरियाणा की महिला पहलवान मल्लू ने लखनऊ की संतोषी को पटकनी देकर कुश्ती जीती। विजेता पहलवानों को समिति की ओर से शील्ड व नकद देकर पुरस्कृत किया गया।
दंगल का शुभारंभ गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र साहू ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती रामपुर के यासीन पहलवान और हरियाणा के सत्यम के बीच हुई। सात मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद यासीन विजेता रहे। पंजाब के मौसम अली और दिल्ली के नकाबपोश पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12 मिनट तक चली कुश्ती के बाद मौसम अली विजेता बने। इसके अलावा वाराणसी के सुशील व मथुरा के श्याम, राजस्थान के विवेक और आगरा के भूरा पहलवान समेत 12 से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। आयोजन समिति के शैलेंद्र राजपूत, ग्राम प्रधान नरेश राजपूत, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, ब्रह्मानंद एजुकेशन अकादमी के प्रबंधक विजयपाल सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें