फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 48 घंटे के अंदर करें किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान

विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 18 परिचय-सीएचसी जैतपुर के निरीक्षण में डॉक्टर से जानकारी लेते मंडलायुक्त। संवाद
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के मंडलायुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को तहसील कुलपहाड़ के जैतपुर सहकारी संघ स्थित पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने नियमानुसार किसानों से गेहूं की खरीद करने, त्वरित गति से भारतीय खाद्य निगम में डिलीवरी कराने व सभी किसानों का 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किसानों के लिए क्रय केंद्र पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदित नारायण सिंह ने बताया कि जनपद में अभी तक 6,570 किसानों से 30,932.72 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। जो जनपद की पिछले वर्ष की कुल खरीद 18,869.80 मीट्रिक टन से 160 प्रतिशत से भी अधिक है। रविवार को अवकाश के दिनों में भी केंद्रों को खोलकर किसानों के गेहूं की तौल कराई जा रही है। मंडलायुक्त ने किसानों को तौल में किसी प्रकार की कठिनाई न होने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित डॉक्टर का मांगा स्पष्टीकरण
मंडलायुक्त अजीत कुमार ने सीएचसी जैतपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की व्यवस्था व जनरेटर ठीक मिला। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान आवश्यक दवाएं और ओआरएस उपलब्ध रखें। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना रजिस्टर देखा जिसमें पाया कि प्रसव के 12 घंटे बाद ही महिलाओं को डिस्चार्ज कर दिया, जोकि नियम विरुद्ध है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार जन्म के बाद 48 घंटे मां व बच्चे के लिए बहुत जरूरी होते है। जन्म के बाद 48 घंटे तक मां और बच्चे को अस्पताल में ही रखें, उसके बाद डिस्चार्ज करें। उन्होंने लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर देखा, जिसमे डॉ. मानस माहेश्वरी को अनुपस्थित पाया गया। इस पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें