फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, 70 हजार की नगदी समेत लाखों का माल जला

विज्ञापन
आग की घटना के बाद जला सामान दिखाते परिजन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। सिमरिया गांव के एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से 70 हजार रुपये समेत लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल व यूपी 112 पुलिस को कई बार फोन लगाया गया लेकिन हर बार व्यस्त बताता रहा।
विज्ञापन

सिमरिया गांव निवासी वंशीधर खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। इस बार उसने कुछ भूमि बटाई पर भी ले रखी थी। दो दिन पहले उसने बाजार में कुछ उपज बेची थी, जिसका 70 हजार रुपये घर पर रखा था। दोपहर के समय शार्ट सर्किट से अचानक मकान में आग लग गई। लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण एकजुट हो गए और आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर है। अग्निकांड की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है। वंशीधर ने बताया कि घटना के समय वह परिवार समेत खेत पर भूसा भरने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें