फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी समेत 50 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मतदाताओं को जलेबी भोज कराने पर ग्राम पंचायत कुआं से प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 50 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन के तहत की गई है। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चरखारी ब्लाक की ग्राम पंचायत कुआं से प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने मतदाताओं को लुभाने के लिए शुक्रवार की शाम जलेबी भोज कराया। घर के दरवाजे पर 50 से अधिक मतदाताओं की भीड़ जुटने की सूचना थाना खरेला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई जाकिर अली, कांस्टेबल विकास व हरेंद्र कुमार को देखकर कई लोग भाग निकले। जबकि पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर सात किलो जलेबी बरामद की थी। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि प्रत्याशी समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रत्याशी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें