फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन रोड पानी-पानी

Sun, 31 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जलमग्न
विज्ञापन
कस्बे के शास्त्री नगर स्थित दलित बस्ती को जोड़ने वाली मेन सीसी सड़क पर दो-दो फुट पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। लोगों को जहां आवागमन में भारी असुविधा हो रही है वहीं जल भराव की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत से जल निकासी की स्थाई व्यवस्था कराने की मांग की है। शास्त्री नगर के दलित बस्ती को जोड़ने
विज्ञापन


वाली प्रमुख सीसी सड़क में ठाकुरदीन अनुरागी के मकान के आगे से गड़हा के महाबीर तक सड़क में अक्सर दो दो फुट जल भराव रहता है। इससे लोगों को आने जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वार्ड के अनुसुइया श्रीवास ने बताया कि मामूली बरसात होने ही इस सड़क में पानी दोनों तरफ लबालब भर जाता है। पानी की निकासी के कोई इंतजाम न

होने के कारण यहां बरसात के तीन महीने लोगों को भी परेशानी होती है। स्कूली बच्चे फिसल कर अक्सर चुटहिल होते हैं। इस कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते।
विज्ञापन

शास्त्री नगर के पूर्व सभासद राकेश अनुरागी ने बताया कि उपाध्याय के खेत और चंद्रशेखर तिवारी के खेत सड़क किनारे हैं दोनों का जमीन लेवल गहरा है। इसके बाद सड़क ऊंची हैं

जिसके कारण इस सड़क में पानी का भराव बना रहता है। बरसात के शुरूआती दौर में ओवरफ्लो पानी अगल बगल गड़ढ़ो में भर जाता है। बाद में लेवल एक होने से वहीं जमा होता रहता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से अविलंब पानी निकासी के इंतजाम कराने की मांग की है।

अस्पताल में भरा पानी, मरीज परेशान
बेलाताल महोबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल परिसर में पानी भर जाने से मरीज सारा दिन परेशान रहे। तमाम मरीज मजबूरन दो दो फ ीट भरे पानी से निकल कर अस्पताल पहुंचे। इससे मरीजों के कपड़े गीले हो गए। जल भराव के चलते तमाम मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बजाय प्राइवेट अस्पताल पहुंच गए। बारिश के दिनों में अक्सर अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें