मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बघवा खोड़ा गांव के पास ट्रॉली में संदीप का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि 25 अप्रैल को संदीप की बहन पूजा की शादी तय है, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी रन्नो और छोटे बेटे लोकेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे सीओ अरुण कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।