फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : चार और गोवंशों में मिले लंपी वायरस के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में चार और गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके साथ ही वायरस की चपेट में आए गोवंशों की संख्या 107 पहुंच गई है। इसमें चार गोवंशों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कबरई ब्लॉक के सिजहरी गांव निवासी रामकुमार और राजकुमार की दो-दो दुधारू गायों में सोमवार को लंपी वायरस के लक्षण दिखे। गायों के पूरे शरीर में दाने व धब्बे हो गए हैं। हालत बिगड़ने पर पशु पालकों ने पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी।
पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीनगर वीर प्रताप सिंह ने टीम के साथ गांव पहुंचे। जांच कर गायों को क्वारंटीन कर दिया गया है। पशुबाड़ों में दवा का छिड़काव भी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि चारों गोवंशों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों और पशुपालकों से लंपी के लक्षण मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें