महोबा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में उज्ज्वला दो का शुभारंभ करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रेम प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के साथ संयुक्त रुप से हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह तथा पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।