फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : फर्जी रॉयल्टी मिलने पर क्रशर संचालक समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई में फर्जी रॉयल्टी का धंधा थम नहीं रहा है। जांच दौरान फर्जी रॉयल्टी मिलने पर क्रशर संचालक समेत पांच लोगों पर कबरई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के कानपुर रोड स्थित खनिक चेक पोस्ट पर तैनात लिपिक राजेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गिट्टी लादकर निकल रहे ट्रकों की जांच की जा रही थी। एक ट्रक से फर्जी रॉयल्टी पाई गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने बघवा स्थित क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड कराई थी। जिस पर लिपिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष कबरई उमेश कुमार ने बताया लिपिक की तहरीर पर रूरा कानपुर निवासी ट्रक चालक विमल कुमार, गर्गवंशी क्रशर संचालक, ट्रक मालिक और फर्जी रॉयल्टी देने वाले गोलू उर्फ निशांत सिंह व नीलू शिवहरे के खिलाफ धोखाधाड़ी, खनिज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक चालक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें