फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीसीटीएनएस की रैंकिंग में महोबा को प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीसीटीएनएस योजना की प्रगति के संबंध में मुख्यालय तकनीकी सेवाएं की ओर से सितंबर माह के डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग जारी की गई है। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर जारी प्रदेश स्तरीय सीसीटीएनएस रैंकिग में जनपद महोबा पुलिस को 100 फीसदी अंकों के साथ एक बार फिर प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर तकनीकी सेवाएं लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व जनपद में सीसीटीएनएस जिला समन्वयक (डीसी) का कार्य देख रहे कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी रहमान रशीद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। इसके साथ ही विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सहयोग किए जाने पर प्रशंसा की है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार से पूरे मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की है। एसपी महोबा प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी के कुशल नेतृत्व में जनपद को पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
-
क्या है सीसीटीएनएस पोर्टल
महोबा। सीसीटीएनएस के माध्यम से किसी भी अपराध से जुड़ी हुई रिपोर्ट के साथ ही प्रकरण किस स्थिति में है, कितने आरोपी गिरफ्तार हुए, पुलिस मामले में किस स्तर पर विवेचना कर रही है आदि जानकारियां व चालान पेश होने तक की हर गतिविधि को सीसीटीएनएस साॅफ्टवेयर में ऑनलाइन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें