फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: देवोत्थान एकादशी आज, वृंदावनमय रहेगा चरखारी का नजारा

Sat, 01 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे गोवर्द्धन्नाथजू मेले में देवोत्थान एकादशी पर शनिवार को नजारा वृंदावनमय रहेगा। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ जुटेगी। मेले में बुंदेलखंड के अलावा मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना आदि जनपदों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचेंगी। यहां स्थापित 108 कृष्ण मंदिरों के विमानों के दर्शन व परिक्रमा के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

एक माह तक चलने वाले 142 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गोवर्द्धन्नाथजू मेले की शुरूआत दिवाली के अगले दिन से हुई थी। चरखारी के सप्त सरोवर और 108 कृष्ण मंदिर लोगों को आकर्षित करते हैं। सभी मंदिरों के विमान मेला स्थल पर स्थापित किए गए हैं। शनिवार को देवोत्थान एकादशी पर भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटेगी। विभिन्न जिलों से कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं सबसे पहले सप्त सरोवरों में स्नान करेंगी। इसके बाद कृष्ण मंदिरों की परिक्रमा लगाकर पूजा-अर्चना करेंगी। मेले को लेकर पालिका प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। दुकानें और झूले सजाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें