फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन के साथ हुई गोरखगिरि परिक्रमा

विज्ञापन
श्रद्घा-भक्ति के साथ गोरखगिरि परिक्रमा लगाते भक्त। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। वैशाख मास की अमावस्या पर शनिवार को गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि की परिक्रमा श्रद्घा, भक्ति, रामधुन व ओम नम: शिवाय कीर्तन के साथ हुई।
विज्ञापन

शिव तांडव मंदिर परिसर से शुरू हुई परिक्रमा यात्रा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, हाजी फीरोज शाह की दरगाह, छोटी चंद्रिका होते हुए परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। बाद में भजन-पूजन व सत्संग हुआ।
वीरभूमि कालेज के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि इस पर्वत पर 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण कुछ समय तक रहे। भगवान श्रीराम के चरण पड़ने से यह पर्वत धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष प्रदान करने वाला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने शिव तांडव परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए रणनीति बनाते हुए परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण
कराए जाने का प्रस्ताव रखा। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अवधेश गुप्ता, राकेश चौरसिया, प्रह्लाद पुरवार, भानु पुरवार, सुरेश बुंदेलखंडी, रामकिशुन सैन, सिद्घे सैन, गया प्रसाद, दिलीप जैन, मुकेश पुरवार, सुधीर द्विवेदी, अनूप, प्रवीण, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें