फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट व 50 हजार रुपये न मिलने पर दूल्हे ने शादी से किया इंकार

विज्ञापन
शादी के लिए छपवाया गया कार्ड। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। तिलक समारोह हो जाने के बाद दहेज लोभियों ने शादी तोड़ दी। बुलेट व 50 हजार रुपये की की मांग पूरी होने पर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। कार्ड छप जाने और शादी की तैयारियां शुरू होने के बीच शादी टूट जाने से वधू पक्ष के लोग परेशान हैं। लड़की के पिता ने थाना श्रीनगर में तहरीर देकर दहेज के लालची लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बसौरा गांव निवासी रामदास प्रजापति ने बेटी मोहिनी की शादी चरखारी क्षेत्र के अनघौरा गांव में रहने वाले दीपू के साथ तय की थी। चार दिसंबर 2021 को तिलक समारोह में लड़की पक्ष ने 21 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी व अन्य सामग्री दी थी। 19 मई 2022 को बरात आना थी। इसी बीच दूल्हे दीपू ने लड़की को फोन कर बुलेट व 50 हजार रुपये की मांग की। यह बात लड़की ने अपने पिता को बताई, तो उन्होंने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जता दी। इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया।
दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वर पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। रविवार को लड़की के पिता ने श्रीनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि वधू पक्ष की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें